क्या जमाना था जब एक-दो दिन पहले से ही मीडिया मंत्रालय की घोषणा करता रहता था और वो लगभग सही होता था और एक नया युग है जब मीडिया 8 घंटे से बेचैन है किसे क्या मिला ? ये मोदी की करनी है और मीडिया अधिक अनुमान भी नहीं लगा सकती ऐसी भी मोदी की करनी रही है क्योंकि जो अनुमान किया जायेगा उसके साफ उलट भी हो सकता है।
कभी खुशी कभी गम के चक्कर में पड़ी मोदी सरकार 3.0 किसे क्या मिला
कभी खुशी कभी गम का तात्पर्य विपक्षियों को थोड़ा प्रसन्न करना है, सरकार के काम में ऐसा कुछ भी देखा नहीं जा रहा है और विपक्षियों द्वारा अब JDU और TDP को डराने का भी प्रयास किया जा रहा है कि स्पीकर का पद लो नहीं तो डूब जाओगे। अभी मंत्रालय की चर्चा चल रही है। आज मोदी सरकार 3.0 कैबिनेट की प्रथम बैठक में पहले तो PM आवास योजना में 3 करोड़ और घर बनाने का निर्णय किया गया, फिर मंत्रालय बांटा गया। मंत्रालय वितरण सबंधी सूचना के लिये मीडिया को बहुत ही बेचैन भी देखा गया।
Glimpses from the first Union Cabinet Meeting of 𝐌𝐨𝐝𝐢 𝟑.𝟎. pic.twitter.com/gyiQZ7Cwum
— BJP (@BJP4India) June 10, 2024
जबसे मोदी सत्ता में आये हैं तबसे इसलिये मंत्री नहीं बनाये जाते हैं कि बस चुनाव जीतकर आये हैं, अपितु इसलिये बनाये जाते हैं कि काम करना है। मोदी स्वयं कर्मयोगी हैं और यह भी जानते हैं कि हर कोई उनके जैसा काम नहीं कर सकता लेकिन उसमें से जो श्रेष्ठतम होते हैं उनका चयन किया जाता है भले ही वो चुनाव में हार भी क्यों न गये हों।
| मंत्री | मंत्रालय |
| राजनाथ सिंह | रक्षा |
| अमित शाह | गृह और सहकारिता |
| निर्मला सीतारमण | वित्त और कॉर्पोरेट |
| सुब्रह्मण्यम शंकर | विदेश |
| मंत्री | मंत्रालय |
| नितिन गडकरी | सड़क, परिवहन और राजमार्ग |
| जगत प्रकाश नड्डा | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन व उर्वरक |
| शिवराज सिंह चौहान | कृषि व ग्रामीण विकास |
| मनोहर लाल | आवास एवं शहरी मामले और ऊर्जा |
| हरदनहली देवगौड़ा कुमारस्वामी | भारी उद्योग और इस्पात |
| पीयूष गोयल | वाणिज्य व उद्योग |
| धर्मेंद्र प्रधान | शिक्षा |
| जीतनराम मांझी | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम |
| राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) | पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी |
| सर्वानंद सोनोवाल | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग |
| डॉ० वीरेन्द्र कुमार | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता |
| राम मोहन नायडू | नागरिक उड्डयन |
| प्रह्लाद जोशी | उपभोक्ता मामले, खाद्य, जनवितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा |
| जुएल उरांव | आदिवासी मामले |
| गिरिराज सिंह | वस्त्र |
| अश्विनी वैष्णव | रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया | संचार, पूर्वोत्तर विकास |
| भूपेंद्र यादव | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन |
| गजेंद्र सिंह शेखावत | संस्कृति और पर्यटन |
| अन्नपूर्णा देवी | महिला एवं बाल विकास |
| किरण रिजिजू | संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामले |
| हरदीप सिंह पुरी | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस |
| मनसुख मांडविया | श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल |
| गंगापुरं किशन रेड्डी | कोयला और खनन मंत्रालय |
| चिराग पासवान | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग |
| सी आर पाटिल | जल शक्ति |
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
| मंत्री | मंत्रालय |
| राव इंद्रजीत सिंह | सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना |
| जितेंद्र सिंह | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान |
| अर्जुन राम मेघवाल | विधि एवं न्याय, संसदीय कार्य |
| प्रताप राव जाधव | आयुष |
| जयंत चौधरी | कौशल विकास एवं उद्यमिता, शिक्षा |
राज्य मंत्री
| मंत्री | मंत्रालय |
| जितिन प्रसाद | वाणिज्य एवं उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी |
| श्रीपद नाइक | ऊर्जा और रिनुयेवल ऊर्जा |
| पंकज चौधरी | वित्त |
| कृष्ण पाल | कॉर्पोरेशन |
| रामदास अठावले | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता |
| रामनाथ ठाकुर | कृषि एवं किसान कल्याण |
| नित्यानंद राय | गृह |
| अनुप्रिया पटेल | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक |
| वी सोमन्ना | जल शक्ति, रेल |
| डॉ० पी चंद्रशेखर पेम्मासानी | ग्रामीण विकास, संचार |
| प्रो. एस पी सिंह बघेल | मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी, पंचायती राज |
| शोभा करंदलाजे | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, श्रम एवं रोजगार |
| कीर्तिवर्धन सिंह | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, |
| बी एल वर्मा | उपभोक्ता मामले, खाद्य, जनवितरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता |
| शांतनु ठाकुर | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग |
| सुरेश गोपी | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन |
| डॉ० एल मुरुगन | सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य |
| अजय टम्टा | सड़क एवं परिवहन |
| बंडी संजय कुमार | गृह |
| कमलेश पासवान | ग्रामीण विकास |
| भागीरथ चौधरी | कृषि एवं किसान कल्याण |
| सतीश चंद्र दूबे | कोयला एवं खनन मंत्रालय |
| संजय सेठ | रक्षा |
| रवनीत सिंह बिट्टू | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, रेल |
| दुर्गादास उइके | जनजातीय कार्य |
| रक्षा खडसे | युवा मामले एवं खेल |
| सुकान्ता मजूमदार | शिक्षा, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास |
| सावित्री ठाकुर | महिला एवं बाल विकास |
| तोखन साहू | आवास और शहरी मामले |
| डॉ० राजभूषण चौधरी | जलशक्ति |
| भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा | भारी उद्योग और इस्पात |
| हर्ष मल्होत्रा | सड़क परिवहन और राजमार्ग |
| निमुबेन बंभानिया | उपभोक्ता मामले |
| मुरलीधर मोहोल | सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन |
| जॉर्ज कूरियन | अल्पसंख्यक मामले, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी |
| पबित्र मार्गेरिटा | विदेश मामले और कपड़ा |
इस प्रकार से आज मोदी सरकार 3.0 में मंत्रालय का विभाजन किया गया।







