Site icon Kya Samachar hai

बिहार पंचायती राज विभाग में 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी

सरकारी नौकरी - Sarkari Naukari

सरकारी नौकरी ढूंढने वालों के लिये बिहार में बड़ा अवसर आ रहा है। बिहार पंचायती राज विभाग ने 15 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के ऊपर तेजी से कार्य भी शुरू हो गया है। सरकार का लक्ष्य है कि इस भर्ती को चार महीने के भीतर ही पूरा कर लिया जाए। इस भर्ती प्रक्रिया द्वारा पंचायती विभाग में स्थायी और अस्थायी रिक्त पदों को भरा जायेगा।

बिहार पंचायती राज विभाग में 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

पंचायती राज संस्थाओं के काम काज को और अच्छा करने के उद्देश्य से पंचायत विभाग में 4,351 स्थायी और 11,259 अस्थायी पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें पंचायत सचिव के 3,525 पद भी शामिल हैं।

स्थायी पद

पद का नामवैकैंसी की संख्या
पंचायत सचिव3525
निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय)504
पंचायत राज पदाधिकारी112
जिला परिषद कनीय अभियंता104
जिला परिषद में निम्नवर्गीय लिपिक72
अंकेक्षक28
कार्यालय परिचारी05
निम्निवर्गीय लिपिक (मुख्यालय)01
कुल4351

संविदा पर भर्ती

पद का नामवैकेंसी
लेखपाल सह आईटी. सहायक7070
ग्राम कचहरी न्यायमित्र2230
ग्राम कचहरी सचिव1400
तकनीकी सहायक556
सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर 0303
कुल11259

उपरोक्त स्थायी और अस्थायी पदों पर नियुक्ति हेतु शीघ्र ही अधिसूचना प्रसारित होने की सूचना है।

उपरोक्त भर्ती के संबंध में अभी कोई अधिसूचना प्रसारित नहीं की गयी है यह मीडिया के माध्यम से प्राप्त प्रारंभिक सूचना है। 07 जून, शुक्रवार को पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और निर्देशक हिमांशु कुमार राय ने इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से दी। मीडिया से प्राप्त सूचना के अनुसार उन्होंने कहा कि “पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, पंचायत कार्यलयों और पंचायत सरकार को चलाने के लिए इन भी पदों को भरा जाना बहुत जरूरी है।”

SBI SO Recruitment 2024
ग्रामीण बैंक में भर्ती पदों की संख्या 10000
Exit mobile version