Headlines

    News Most One Post – प्रमुख समाचार पढ़ो एक बार : 13/05/2024

     News Most One Post – प्रमुख समाचार पढ़ो एक बार : 13/05/2024

    प्रमुख समाचार पढ़ो एक बार में दिन भर के प्रमुख समाचार को समाहित किया जाता है अर्थात एक पोस्ट में ही दिन भर के प्रमुख समाचारों का अवलोकन करना सरल हो जाता है। कई समाचार ऐसे भी होते हैं जिनकी कड़ियाँ एक-दूसरे से जुड़ी होती है जिसे समझना यहां सरल हो जाता है।

    13/05/2024

    पाकिस्तान को चूड़ियाँ पहना देंगे – मोदी 

    मुजप्फरपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि ये चुनाव देश के नेतृत्व करने वालों का है, देश के लिये है। देश का भविष्य तय करने का चुनाव है। किसके हाथ में सत्ता सौंपी जाय इसका निर्णय करने का समय है। अब देश कांग्रेस की कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं बनाना चाहता। इन लोगों के डरपोक होने का स्तर ये है कि इन्हें रात को सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। 

    इनके नेताओं के वक्तव्य भी इसी तरह के आने लगे हैं, “पाकिस्तान ने चूड़ियाँ नहीं पहनी है”, अरे भाई पहना देंगे। उनको आटा भी चाहिये, बिजली भी नहीं है। अब हमको पता नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं। 

    #WATCH मुजफ्फरपुर, बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, “देश कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता…डरपोक प्रधानमंत्री देश चला सकता है क्या? ये लोग इतने डरे हुए हैं कि इनको रात को सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है…ऐसे लोगों… pic.twitter.com/Xed71aeHpZ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024

    वाराणसी में प्रधानमंत्री का मेगा रोड शो 

    आज वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुये मेगा रोड शो किया। रोड शो में रथ पर मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी भी सम्मिलित हुये। प्रधानमंत्री के मेगा रोड शो में लाखों की भीड़ लगी थी। यह रोड शो बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से काशी विश्वनाथ मंदिर तक 5 किलोमीटर लम्बा था। 

    काशी की सड़कों पर अनेकों आयोजन देखे जा रहे थे, पूरे काशी में उत्साह और उमंग देखने को मिला। कल प्रधानमंत्री चुनाव के लिये नामांकन भी करंगे। वाराणसी में मोदी का मेगा रोड शो अद्वितीय दिखा, एक तरह से पूरी-की-पूरी काशी मोदी के साथ दिखी। प्रधानमंत्री के मेगा रोड शो का विहंगम दृश्य कुछ इस प्रकार था कि विपक्षियों के कलेजे पर सांप लोट रहा था। 

    #WATCH उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। pic.twitter.com/5vR3pAOPOg

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024

    तेजप्रताप ने अपने ही कार्यकर्त्ता को धक्का दिया 

    शंखनाद कर बांसुरी बजाने वाले तेजप्रताप क्यों अदृश्य थे अब समझ में आ रहा है। पिछले दिन राज राग द्वारा तेजप्रताप के नहीं दिखने पर चर्चा किया गया था, जिसके कुछ ही घंटे बाद मीडिया ने तेजप्रताप को ढूंढ निकाला और सबसे पहले तेजप्रताप द्वारा प्रधानमंत्री के पटना रोड शो पर वक्तव्य को सामने रखा। 

    आज फिर तेजप्रताप का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मीसा भारती के साथ दिख रहे हैं। लेकिन चर्चा का विषय ये है कि विडियो में वो एक राजद कार्यकर्त्ता को ही धक्का दे रहे हैं। विशेष महत्वपूर्ण बात ये है कि यदि धक्का नहीं दे रहे होते तो चर्चा का विषय नहीं बनते। सब केजरीवाल तो नहीं हो सकते न, वो केजरीवाल हैं कि चाहे कुछ भी हो कैमरा में दिख ही जाएंगे। 

    जिनको तेजप्रताप धक्का दे रहे हैं वो उन्ही की पार्टी के कार्यकर्त्ता हैं।
    पटना में मीसा भारती के नामांकन के अवसर पर स्टेज सजा हुआ था।
    अचानक तेजप्रताप यादव को एक कार्यकर्ता पर गुस्सा आ गया। उन्होंने भरे मंच से उसे धक्का दे दिया। वो नीचे गिर गया। मीसा ने तेजप्रताप को समझाने की… pic.twitter.com/U77nOmZuYv

    — Rajan Kumar Jha (@RealRajanjha) May 13, 2024

    पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा 

    पश्चिम बंगाल के लिये चुनावी हिंसा का इतिहास रहा है। भले ही धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा हो किन्तु लोकसभा चुनाव 2024 भी चुनावी हिंसा से अछूता नहीं रह पाया है। चौथे चरण के मतदान से एक दिन पहले एक TMC कार्यकर्त्ता के हत्या की घटना हुयी। कथित रूप से अज्ञात बदमाशों ने TMC कार्यकर्त्ता मिंटू शेख पर क्रूड बम फेंका था। TMC द्वारा इसका आरोप CPI (M) पर लगाया जा रहा है। 

    कुछ जगहों पर पथराव की भी सूचना है। ANI के अनुसार बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के वाहन पर कथित रूप से तृममूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा पथराव की घटना के दौरान CISF का एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है।”

    लोकसभा चुनाव 2024 चौथे चरण का मतदान संपन्न 

    आज देश में कुल 96 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण का मतदान संपन्न हुआ। चौथे चरण के चुनाव में जो सबसे बड़ी बात देखने को मिली वो ये कि मतदाता प्रत्याशी के नाम पर नहीं मोदी के नाम पर मतदान करते पाये गये। ECI से प्राप्त सूचना के अनुसार आज के चौथे चरण में रात 8 बजे तक 62.84 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम रिपोर्ट आने में 2-4 दिन लगते ही हैं। 

    चौथे चरण के चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिये 378 सीटों का चुनाव संपन्न हो गया। तीन चरणों के चुनाव और बचे हैं। आकलन कर्ताओं का मानना है कि भाजपा बहुमत के निकट पहुंच चुकी है। 

    केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से अपदस्थ करने की याचिका निरस्त 

    सर्वोच्च न्यायालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से अपदस्थ करने की एक याचिका लगायी गयी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने ये कहते हुये कि हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे याचिका को निरस्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट का ये कहना था कि इस संबंध में किसी भी निर्णय लेने का अधिकार उप राज्यपाल के पास है और वो निर्णय ले सकते हैं। 

    लेकिन दिल्ली की जनता का क्या दोष है, दिल्ली की जनता का काम क्यों रुके ये भी विचार करने का विषय है। यदि उप राज्यपाल एक ऐसे मुख्यमंत्री को अपदस्थ नहीं कर रहे हैं तो उससे आगे कौन हैं जो कर सकते हैं। सर्वोच्च न्यायालय स्वतः अंतरिम बंधन सुरक्षा बिना मांगे देने को तैयार हो सकती है, लेकिन दिल्ली की जनता का दर्द क्यों नहीं समझ सकती। 

    केजरीवाल एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ही मुख्यमंत्री सम्बन्धी कोई कार्य नहीं कर सकते। भुक्तभोगी तो दिल्ली की जनता हो रही है न। एक व्यक्ति से सम्बंधित विषय महत्वपूर्ण हो सकता है जो भ्रष्टाचार का आरोपी हो, भले ही उसका दूसरा उदहारण नहीं दिया जा सकता हो, उसे चुनाव के नाम पर अंतरिम बंधन सुरक्षा प्रदान की जा सकती है, किन्तु पूरे दिल्ली की जनता का दर्द क्यों महत्वपूर्ण नहीं है ?

    हेमंत सोरेन की अंतरिम बंधन सुरक्षा नहीं मिली 

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को चुनाव के निमित्त सर्वोच्च न्यायालय ने 21 दिनों के लिये अंतरिम बंधन सुरक्षा दिया था। उसी कड़ी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी की भी एक याचिका सर्वोच्च न्यायालय में आयी है, लेकिन अभी उन्हें और प्रतीक्षा करनी होगी। 

    इस विषय में सर्वोच्च न्यायालय ने ED से उत्तर देने के लिये 17 मई की तिथि दिया है। इससे पहले  सर्वोच्च न्यायालय में हेमंत सोरेन के बंदीकरण को भी चुनौती दिया गया था जो पहले ही निरस्त हो चुका है।  

    स्वाति मालीवाल के साथ CM निवास में मार-पीट 

    आज दिन भर आम आदमी पार्टी की सांसद से CM केजरीवाल के PA विभव कुमार द्वारा मार-पीट किये जाने का समाचार मीडिया का प्रमुख विषय बनता रहा लेकिन प्राप्त सूचना के अनुसार स्वाति मालीवाल संध्या 4 बजे तक भी इस घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। 

    समाचार के अनुसार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे CM हाउस से स्वाति मालीवाल ने PC कॉल की थी। वो भी दो बार और कॉल में स्वाति मालीवाल नाम बताते हुये CM केजरीवाल के PA विभव कुमार द्वारा मारपीट करने की शिकायत की गयी। कॉल सिविल लाइंस थाने में की गयी थी। 

    फिर पुलिस द्वारा ये भी बताया गया कि बाद में स्वाति मालीवाल थाने भी पहुंची, लेकिन लिखित शिकायत किये बिना बाद में फिर आने की बात कहकर चली गयी। 

    फिर दिन भर भाजपा नेताओं ने इस घटना पर प्रतिक्रिया ही प्रतिक्रिया दिया। एक महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि दोनों में से किसी पक्ष द्वारा इस घटना का खंडन भी नहीं किया गया। 

    #WATCH दिल्ली: डीसीपी (उत्तर) मनोज मीणा ने बताया, “हमें सुबह 9:34 बजे एक PCR कॉल मिली जिसमें एक महिला ने कहा था कि उनके साथ सीएम हाउस में मारपीट हुई है। स्थानीय पुलिस ने कॉल का जवाब दिया, कुछ देर बाद सांसद स्वाति मालीवाल थाना सिविल लाइन आईं और बिना कोई शिकायत दिए ही थाने से चली… pic.twitter.com/xrhbF3WTOK

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024

    CBSE BORD 12th & 10th Result 2024 – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया 

    आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने बारहवीं (12th) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। फिर दसवीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया। इस वर्ष कुल 87.98% परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुये। CBSE के लिये यह उत्तीर्णता प्रतिशत अधिक देखा गया। CBSE के कुल 98.81%  परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। वहीं दसवीं में 93.6% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट  https://cbseresults.nic.in/ पर देखा जा सकता है। रिजल्ट के लिये CBSE ने अलग से 3 लिंक भी जारी किये हैं :

    1. https://testservices.nic.in/cbseresults/class_xii_a_2024/ClassTwelfth_c_2024.htm
    2. https://cnr.nic.in/ResultDir/class_xii_a_2024/ClassTwelfth_c_2024.htm
    3. https://cbseresults.nic.in/class_xiith_a_2024/ClassTwelfth_c_2024.htm

    CBSE 10th रिजल्ट देखने के लिये भी ये तीन लिंक जारी किया गया है। 

    1. https://testservices.nic.in/cbseresults/class_x_a_2024/ClassTenth_c_2024.htm 
    2. https://cbseresults.nic.in/class_xth_a_2024/ClassTenth_c_2024.htm
    3. https://cnr.nic.in/ResultDir/class_x_a_2024/ClassTenth_c_2024.htm


    क्या खेला हो रहा है स्टॉक मार्केट में अस्थिर है या स्थिर : Is unstable or stable

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *