News Most One Post : प्रमुख समाचार पढो एक बार – 23/06/2024

प्रमुख समाचार

प्रमुख समाचार पढ़ो एक बार में दिन भर के प्रमुख समाचार को समाहित किया जाता है अर्थात एक पोस्ट में ही दिन भर के प्रमुख समाचारों का अवलोकन करना सरल हो जाता है। कई समाचार ऐसे भी होते हैं जिनकी कड़ियाँ एक-दूसरे से जुड़ी होती है जिसे समझना यहां सरल हो जाता है।

News Most One Post : प्रमुख समाचार पढो एक बार – 23/06/2024

  • यहां दिये गये सभी समाचार किसी अन्य समाचार स्रोतों से लिये जाते हैं ।

समझदार को इशारा काफी है, विरोधी की पोल खोलने के लिये कारनामा काफी है

जो लोग पहले जांच-जांच चिल्ला रहे थे और अभ्यर्थियों के कंधे पर रखकर गोली चलाना चाह रहे थे, जांच की आंच देख अब वही नकाब उतारकर फेंकने लगे हैं। NEET प्रकरण की जांच में CBI जुट गयी है और आज CBI की एक टीम जब नवादा पहुंची तो उस पर हमला किया गया है ? हमला करने वाले चार लोगों को पकड़ा भी गया है। पुलिस पर, ED, NIA, CBI पर हमले कौन किया करते हैं समझना कठिन नहीं है। CBI की टीम UGC NET प्रश्नपत्र लीक प्रकरण की जांच करने गयी थी।

NEET की पापरीखा में ग्रेस मार्क पाने वालों के लिये आज पुनः परीक्षा आयोजित की गयी। 1563 परीक्षार्थियों में से 813 अभ्यथी आज की परीक्षा में उपास्थित हुये थे।

कांग्रेस सहित सभी क्षेत्रीय दलों के लिये परिवारवाद के दलदल से निकलना असंभव सा दिख रहा है

देश में बड़े-बड़े आंदोलन हुये हैं और एक आंदोलन प्रतीक्षित है वो है राजनीतिक दलों को परिवारवाद के दलदल से बाहर निकालने का। कांग्रेस सहित सभी क्षेत्रीय दलों के लिये परिवारवाद के दलदल से निकलना असंभव सा दिख रहा है और बिना आंदोलन के यह नहीं होने वाला है। कुछ महीने पहले बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बनाया, फिर विवादित वक्तव्य में फंसता दिखा तो हटा दिया। आज फिर से बसपा प्रमुख ने अपना उत्तराधिकारी भतीजे आकाश आनंद को ही बना दिया और बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाया।

NEET परीक्षा के अनियमितता प्रकरण में FIR पंजीकृत, जांच शुरू

NEET परीक्षा के अनियमितता प्रकरण में CBI ने आपराधिक मामला पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है। CBI के अनुसार : मामले की जांच के लिए CBI ने विशेष टीमें गठित की हैं। CBI की विशेष टीमें पटना और गोधरा भेजी जा रही हैं, जहां स्थानीय पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं।

सुबह की सैर पर अकेले निकलना कितना मंहगा पर सकता है

रात में कोई भी सड़क हो या तो ट्रक या कुत्ते राज करते हैं और इनसे बचकर रहने में ही भलाई होती है। कुत्ते का राज तो ऐसा होता है कि जब तक सूर्योदय न हो जाय वो एक अलग ही दुनियां में रहते हैं। यदि सुर्योदय होने से पहले सड़कों पर निकलना पड़े तो एक लाठी अवश्य रखना चाहिये। सुबह की सैर पर अकेले निकलना कितना मंहगा पर सकता है इसके लिये एक CCTV वीडियो सामने आया है जिसमें एक अकेली महिला पर कुत्ते कैसे हमला कर रहे थे।

नक्सलविरोधी अभियान में दो जवान वीरगति को प्राप्त

छत्तीसगढ़ में नक्सलविरोधी अभियान चलाया जा रहा है। एक सूचना के अनुसार सुकमा जिले के जगरगुंडा पुलिस थाने के अंतर्गत सिलगेर और टेकुलागुडेम के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में CRPF कोबरा 201 बटालियन के 2 जवान वीरगति को प्राप्त हो गये।

इसरो की सफलता RLV पुष्पक का तीसरी बार सफल लैंडिंग

इसरो ने लगातार तीसरी बार रियूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) की लैंडिंग एक्सरसाइज (LEX) में अंतिम सफलता प्राप्त किया है। “पुष्पक” ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए एक सटीक क्षैतिज लैंडिंग की। इससे पहले रॉकेट का दुबारा प्रयोग नहीं किया जाता था, पुष्पक की सफल लैंडिंग से रॉकेट का दुबारा प्रयोग करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा।

राम राम बोलने से धार्मिक भावना आहत होती है तो राम के देश में हैं क्यों

भारत राम का देश है और राम के देश में ऐसे लोग भी रहते हैं जिनकी राम राम बोलने से धार्मिक भावना आहत हो जाती है। सुदर्शन न्यूज द्वारा इस विषय में एक विडियो प्रसारित किया गया है जो आपको देखना चाहिये।

सुदर्शन न्यूज X पोस्ट पर लिखता है : “मुस्लिम नेताओं ने RPF के इस श्रीराम भक्त इन्सपेक्टर की शिकायत की है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। आप क्या कहेंगे”

प्रश्न ये है कि यदि राम राम सुनने से धार्मिक भावना आहत हो जाती है तो राम के देश में रहने से धार्मिक भावना क्यों आहत नहीं होती ?

  • राम राम भारत में नहीं कहा जायेगा तो क्या अरब में कहा जायेगा ?
  • भारत में राम राम करना संस्कृति है।
  • यदि भारत की संस्कृति से भी धार्मिक भावना आहत होती है तो ये भारत का दोष है या रहने वाले की गलती ?

फुलवारी शरीफ में गोलीबारी

फुलवारी शरीफ में गोलीबारी होना बड़ी बात नहीं मानी जाती। यहां बराबर गोलीबारी होती ही रहती है। लेकिन बड़ी बात यह है कि सरकार किसकी भी बने इसे नियंत्रित नहीं किया जा सका। ताजा समाचार के अनुसार एक भूमिविवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुयी है। एक निर्माणधीन स्थल पर बाइक से पचासों हथियारधारी लोग आकर गोलीबारी करके भाग गया। यह भी बताया जा रहा है कि बचाव पक्ष द्वारा भी प्रतिकार करते हुये गोलीबारी की गयी।

NEET की अनियमितता महाराष्ट्र पहुंची

ताजा सूचना के अनुसार NEET की अनियमितता महाराष्ट्र तक पहुंच गयी है और महाराष्ट्र में भी ATS की पूछताछ शुरू हो गयी है। ATS महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में कई लोगो से पूछताछ कर रही है। इस प्रकरण में कुल 21 लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। ठाणे क्राइम ब्रांच ने PFI से जुड़े चार लोगों को भी हिरासत में लिया है।

करोड़पति देश छोड़कर भागने लगे, सरकार की नीति गलत

यह रिपोर्ट सही है कि इस वर्ष 4300 करोड़पति देश छोड़ने वाले हैं, लेकिन उससे कई गुना अधिक लोग करोड़पति बनने ये नहीं बताया जायेगा। हमें इसका कारण ढूंढना चाहिये कि आखिर करोड़पति देश छोड़ क्यों रहे हैं ? विपक्ष इसके लिये सरकार पर आरोप लगा रही है सरकार विपक्ष पर भी लगा सकती है।

अचानक से जो करोड़पति के देश छोड़ने का आंकड़ा बढ़ गया इसमें क्या एक बड़ा कारण ये नहीं है कि सरकार कमजोर बनी, विपक्ष मजबूत बन गया ? करोड़पतियों को सरकार पर तो विश्वास है किन्तु विपक्ष पर नहीं और इसलिये देश छोड़ने की सोचने लगे, ऐसा क्यों नहीं कहा जा सकता है ?

  • विपक्ष लगातार दस वर्षों से अमीरों के विरुद्ध वक्तव्य देती रही है।
  • कांग्रेस तो सामाजिक न्याय के नाम पर अमीरों के पैसे छीन कर गरीबों में बांटने की बात कर रही थी, क्या करोड़पति को विपक्षियों के इस नीति का डर नहीं लगा ?
  • अमीरों से कर लेकर उससे तुष्टिकरण किया जाता रहा है, क्या ये अमीरों की समस्या नहीं है ?
  • वक्फबोर्ड संपत्ति हड़पता है क्या ये डर का कारण नहीं है ?
  • पत्थरबाजों से डर गये हों ये क्यों नहीं हो सकता ?
  • आगजनी की घटनाओं से डर गये हों ये क्यों नहीं हो सकता ?

राजनीतिक असत्य वक्तव्यों, झूठी सूचनाओं पर कौन रोक लगायेगा

ढेरों विवाद, हंगामा, आंदोलन होते रहे हैं और होते रहेंगे लेकिन सबसे गंभीर विषय जो है उस पर कोई विमर्श तक नहीं करता है। आप अपने बच्चों को सत्य बोलने की शिक्षा देते होंगे लेकिन देश की राजनीति और वातावरण ऐसा हो गया है कि सत्य का कहीं को अंश ही नहीं मिलता। सत्य को बोल नहीं सकता, जिसे भी बोलना हो असत्य ही बोलेगा चाहे नेता हों, सरकार हो या मीडिया हो। विपक्षी कह रहे हैं सरकार परीक्षा कराने में सक्षम नहीं है, सरकार ये नहीं कह सकती कि ये सत्य है और दशकों से यही चलता रहा है, अब हम सुधार करेंगे।
  • विपक्ष का झूठ : वर्तमान सरकार पर आरोप लगा रही है किन्तु दशकों तक यही विपक्ष सत्ता में रही है और कैसे गंगा बहती थी यह भी जगजाहिर है। विपक्ष कह रहा है कि अनियमितता आज हो रही है, इस सत्य को छुपा रही है कि दशकों से किया जाता रहा है।
  • सरकार का झूठ : इस सत्य को सरकार भी प्रकट नहीं कर रही है कि ये अनियमितता आज की नहीं दशकों से चली आ रही है और उसमें सुधार किया जायेगा।
  • मीडिया का झूठ : मीडिया भी स्पष्ट रूप से मात्र तात्कालिक घटना को लेकर पूरी जानकारी नहीं दे रही है, परीक्षा के इतिहास को छुपा रही है।

NEET प्रकरण की जाँच CBI करेगी

EOU की रिपोर्ट मिलने के बाद NTA के DG को हटाया गया। साथ ही CBI से जांच कराने की जो मांग थी उस दिशा में आगे बढ़ते हुये अनियमितता प्रकरण की जांच अब CBI को सौंप दी गयी है। NEET परीक्षा अनियमितता प्रकरण में यह बताया गया है कि यह स्थानीय स्तर पर किया गया था।

हजारीबाग से हुआ था प्रश्नपत्र लीक, खुला रहस्य

प्रश्नपत्र लीक होने में हजारीबाग का नाम आया है। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से प्रश्नपत्र लीक हुआ था ऐसा बताया जा रहा है। पटना में जो जले हुये प्रश्नपत्र मिले थे वो इसी स्कूल के थे। इस प्रकरण में कई लोगों को पकड़ा जा चुका है। परीक्षा में अनियमितता से सूत्रधार बड़े नेताओं तक पहुंचता दिख रहा है। तेजस्वी यादव के PS का नाम सामने आ रहा है, मीडिया संजीव मुखिया को सरगना (बिहार में) बताने का प्रयास कर रही है किन्तु अब CBI जांच में बड़े नाम भी आ सकते हैं।

NTA सुधार की दिशा में प्रथम चरण : डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार को पद से हटाया गया

NEET परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक, धांधली सामने आने के बाद अनेकों जगह हो रहे विरोध को देखते हुये NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार को पद से हटाया दिया गया है। उनकी जगह सेवानिवृत्त IAS प्रदीप सिंह खरोला को NTA के DG का दायित्व दिया गया है।

NEET-PG परीक्षा स्थगित हुई

शनिवार को NEET-PG परीक्षा स्थगित कर दिया गया। आज NEET-PG की परीक्षा होनी थी लेकिन चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुये संभवतः अनियमितता रहित परीक्षा कराने के उद्देश्य से ही कुछ तैयारियां और सुधार करने के लिये NTA की परीक्षायें स्थगित की जा रही है।

अटल सेतु विवाद और कड़वा सच

अटल सेतु विवाद और कड़वा सच प्रकट करना भी सरल नहीं है। दरार पहुंच पथ में आयी और कांग्रेस नेताओं की बुद्धि ऐसी है कि अटल सेतु में दरार चिल्लाने लगे। ये दृष्टिदोष है अथवा वाग्दोष समझना कठिन है। लेकिन दोनों में से एक दोष अवश्य है ये लोग देश कैसे चलायेंगे सोचने का विषय है कि देश के विपक्ष की बुद्धि में जड़ता है।

पेपर लीक का मामला भाजपा राज में क्यों बढ़ गया

जिस प्रकार से आपको समाचार बताये जा रहे हैं लगता है कि भाजपा राज में पेपर लीक का मामला चरम पर है। लेकिन दूसरा सत्य ये है कि ये कोई नई चीज नहीं है दशकों से होता रहा है तब मीडिया चर्चा ही नहीं करती थी। परीक्षायें क्षेत्रीय स्तर पर ही होते थे और समाचार भी क्षेत्रीय ही बनते थे। मात्र प्रश्नपत्र ही लीक नहीं होता था, खुली किताबों से लिखने की छूट भी दी जाती थी और कहा जाता था गंगा बही। आज जो राजनेता विरोध कर रहे हैं पिछले दशकों में खुलेआम गंगा बहाते थे।

तमिलनाडु के करुणापुरम में जहरीली शराब कांड मृतकों की संख्या 56

ये एक गंभीर विषय है किन्तु इस विषय पर मीडिया मौन रहेगी। तमिलनाडु के करुणापुरम में जहरीली शराब कांड में 55 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 142 लोगों का चल रहा इलाज चल रहा है। कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी पर मीडिया की चुप्पी का रहस्य क्या है कोई बता दो।
आते आते आते केजरीवाल ना आये, बेल के खेल में हैं मात वो खाये
आते आते आते केजरीवाल ना आये
जनादेश कुछ भी हो, राज हम ही करेंगे नहीं तो ....
जनादेश कुछ भी हो, राज हम ही करेंगे
दिल्ली हो रही पानी-पानी, क्या कहा था पूछो नानी
दिल्ली हो रही पानी-पानी, क्या कहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *