सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड (CBHFL) ने वर्ष 2025 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती संबंधी घोषणा की है, जिसकी विज्ञापन संख्या CBHFL Recruitment Project 2025-26 है। यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। इस भर्ती में कुल 212 रिक्तियां घोषित की गयी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और 25 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। यहां भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है:
CBHFL Recruitment 2025: सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड में भर्ती होने का सुनहरा अवसर!
CBHFL ने स्टेट बिजनेस हेड/असिस्टेंट जनरल मैनेजर, स्टेट क्रेडिट हेड/AGM, स्टेट कलेक्शन मैनेजर/मैनेजर व अन्य विभिन्न स्तरों पर पदों की घोषणा की है जिसके लिये ऑनलाइन आवेदन 4 अप्रैल 2025 से प्रारंभ है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिये आवेदन संबंधी मुख्य जानकारी इस प्रकार है :
भर्ती संगठन | सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड (CBHFL) |
पद का नाम | विभिन्न पद |
विज्ञापन सं. | CBHFL Recruitment Project 2025-26 |
रिक्त पद | 212 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आवेदन की अवधि | 04/04/2025 – 25/04/2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.cbhfl.com/ |
CBHFL Recruitment 2025, Apply Online for 212 Vacancies
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन आरंभ : 04/04/2025
- आवेदन समाप्त : 25/04/2025
- परीक्षा तिथि : प्रतीक्षित
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 1500/-
- एससी / एसटी : 1000/-
- भुगतान की विधि : ऑनलाइन
रिक्त पदों की जानकारी
पद नाम | रिक्ति | वेतनमान/ग्रेड |
---|---|---|
State Business Head/AGM | 6 | AGM Scale |
State Credit Head/AGM | 5 | AGM Scale |
State Collection Manager | 6 | Manager Scale |
Alternate Channel | 2 | Manager Scale |
Chief Financial Officer/AGM | 1 | AGM Scale |
Compliance Head/AGM | 1 | AGM Scale |
HR Head/AGM | 1 | AGM Scale |
Operation Head/AGM | 1 | AGM Scale |
Litigation Head/AGM | 1 | AGM Scale |
Assistant Litigation Manager | 1 | Manager Scale |
Central Legal Manager | 1 | Senior Manager Scale |
Central Technical Manager | 1 | Senior Manager Scale |
Central RCU Manager | 1 | Manager Scale |
Analytics Manager | 1 | Manager Scale |
MIS Manager | 1 | Manager Scale |
Treasury Manager | 1 | Manager Scale |
Central Operation Manager | 1 | Manager Scale |
Branch Head | 25 | Manager Scale |
Branch Operation Manager | 19 | Junior Manager Scale |
Credit Processing Assistant | 20 | Junior Manager Scale |
Sales Manager | 46 | Officer Scale |
Collection Executive | 14 | Officer Scale |
भर्ती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। सामान्य तौर पर, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए विशिष्ट विषयों में डिग्री या अतिरिक्त योग्यताएं (जैसे MBA, CA, आदि) और कार्य अनुभव भी आवश्यक हो सकता है। विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। यह आमतौर पर 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान है।
पद नाम | शैक्षणिक योग्यता | आयु सीमा |
---|---|---|
State Business Head/AGM | Graduate in any discipline | 30-45 |
State Credit Head/AGM | Graduate in Finance | 30-45 |
State Collection Manager | Graduate in any discipline | 25-35 |
Alternate Channel | MBA in Sales & Marketing | 35-50 |
Chief Financial Officer/AGM | Chartered Accountant | 30-45 |
Compliance Head/AGM | CA/CS/ICWA/CFA/MBA (Finance) | 30-45 |
HR Head/AGM | Graduate (MBA in HR preferred) | 30-45 |
Operation Head/AGM | Graduate in any discipline | 30-45 |
Litigation Head/AGM | LLB | 30-45 |
Assistant Litigation Manager | LLB | 25-35 |
Central Legal Manager | LLB | 28-40 |
Central Technical Manager | B.E./B.Tech in Civil Engineering/Architecture | 28-40 |
Central RCU Manager | Graduate in any discipline | 25-35 |
Analytics Manager | Graduate in any discipline | 25-35 |
MIS Manager | Graduate in any discipline | 23-32 |
Treasury Manager | CA/ICWA/CFA/MBA (Finance) | 25-35 |
Central Operation Manager | Graduate in any discipline | 25-35 |
Branch Head | Graduate in any discipline | 25-35 |
Branch Operation Manager | Graduate in any discipline | 21-28 |
Credit Processing Assistant | Graduate in any discipline | 21-28 |
Sales Manager | 12th Pass | 18-30 |
Collection Executive | 12th Pass | 18-30 |
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CBHFL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- CBHFL की आधिकारिक वेबसाइट www.cbhfl.com पर जाएं।
- “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “CBHFL बैंक भर्ती 2025” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आदि) अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
महत्वपूर्ण लिंक
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिये यहां क्लिक करें।
- भर्ती संबंधी विज्ञापन देखने के लिये यहां क्लिक करें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिये यहां क्लिक करें।
भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिये कृपया आधिकारिक सूचना देखें।